प्रियांश आर्य की तूफानी पारी पर मैट हेनरी का ब्रेक | IPL 2026
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने तूफानी शुरुआत से चेन्नई सुपर किंग्स को दबाव में डाल दिया। उन्होंने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाते हुए मैच का रुख बदलने की कोशिश की, लेकिन न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने शानदार वापसी करते हुए उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर हेनरी ने आर्य को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

VIDEO: Matt Henry ने लिया Priyansh Arya से बदला! पिछली गेंद में जड़ा था लंबा छ्क्का अगली में उखाड़ा (Image Source: X)
[IMAGE_HERE]चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार (3 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। 210 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को आर्य ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।
प्रियांश आर्य का तूफानी आगाज़
प्रियांश आर्य शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और चेन्नई के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने महज 4.1 ओवर में 61 रन जोड़ दिए और मैच में मजबूत पकड़ बना ली।
मैट हेनरी का पलटवार
हालांकि, जैसे ही लग रहा था कि प्रियांश मैच को एकतरफा कर देंगे, मैट हेनरी ने शानदार वापसी करते हुए उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया। पारी के 5वें ओवर की पहली गेंद पर प्रियांश ने हेनरी को जोरदार छक्का जड़ दिया, लेकिन अगली ही गेंद पर हेनरी ने गेंद की लेंथ में बदलाव किया और थोड़ी शॉर्ट गेंद डाल दी।
इस बार प्रियांश बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े, लेकिन इस बार लाइन मिस कर बैठे और गेंद सीधे जाकर ऑफ स्टंप से टकरा गई। इस शानदार गेंद के साथ हेनरी ने प्रियांश की खतरनाक पारी का अंत कर दिया और चेन्नई सुपर किंग्स को पहली सफलता दिलाई।
VIDEO:
Matt Henry cleans up Priyansh Arya pic.twitter.com/hj3xQ0e9tB
Nickk Knight (KnightNick34590) April 3, 2026
मैच का हाल और पंजाब की जीत
मैट हेनरी ने इस मुकाबले में 2 विकेट झटके, लेकिन चार ओवर के स्पेल में 13.50 की इकोनॉमी रेट से 54 रन देकर सबसे महंगे भी साबित हुए।
मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन का स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए आयुष म्हात्रे ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 45 रन और सरफराज खान ने 32 रन ने भी अहम योगदान दिया।
जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की 29 गेंदों में 50 रन कप्तानी पारी और टॉप ऑर्डर की तेज शुरुआत के दम पर पंजाब ने 18.4 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ पंजाब अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: 6565 पदों पर बंपर भर्ती, NITCON और IRFC में भी मौके
यह भी पढ़ें: भूकंप: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत कांपी, जानिए क्यों?
Comments
Post a Comment